हरियाणा

भाजपा ने कन्या कालेज बनाकर गन्नौर के लोगों की मांग को पूरा किया : त्यागी

गन्नौर मंडलध्यक्ष विकास त्यागी कार्यक्रम के दौरान नीतियों की जानकारी देते हुए। 

गन्नौर। गन्नौर मंडल अध्यक्ष विकास त्यागी, विस्तारक अंकुर मलिक ने जनसेवा के 8 साल 100 से सम्पर्क कार्यक्रम के तहत गांव दतौली, बेगा, घसौली, शाहपुर तगा में दौरा कर भाजपा की नीतियों का बखान किया। गन्नौर मण्डल अध्यक्ष विकास त्यागी ने गन्नौर विधानसभा के विकास कार्य  गिनवाए। मण्डल अध्यक्ष विकास त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार ने गन्नौर हल्के की वर्षो पुराने  कन्या कॉलेज की मांग को पूरा कर के गन्नौर विधानसभा की बेटियों को तोहफा देने का काम किया। इसके अलावा सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं बनाई। जिसका प्रदेश के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर एसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रामगोपाल , राजकुमार जांगड़ा, मंडल उपाध्यक्ष रजनीश त्यागी, प्रीतम पहलवान (दातौली) आदि मौजूद थे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker