महिला ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप
सोनीपत
सदर थाना क्षेत्र के गांव बैंयापुर में महिला ने अपने पति पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
गांव बैंयापुर निवासी सुमन ने बताया कि उसके पति अक्सर उसके साथ झगड़ा करते रहता है। इस संबंध में उसने सदर गोहाना में शिकायत दी थी। उसके बाद दोनों में समझौता हो गया था। पीड़िता ने बताया कि उसका पति 17 अक्टूबर को घर पर पहुंचा। उसके साथ मारपीट की। उसके साथ गाली-गलौच की। उसके बाद जान से मारने की धमकी देने लगा। मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द से जल्द आरोपित के खिलाफ आगामी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।