हिसार: अशोक जांगड़ा बने डिस्ट्रिक्ट लॉयर क्लर्क बार एसोसिएशन के प्रधान
हिसार, 02 जून । डिस्ट्रिक्ट लॉयर क्लर्क बार एसोसिएशन के रिक्त पड़े प्रधान पद के लिए कोर्ट के सभी मुंशियों व क्लर्क की बैठक गुरूवार को जिला बार प्रधान एडवोकेट अनेद्र सिंह लोरा की अध्यक्षता में बार रूम में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से दिवंगत एडवोकेट संजय सिंह के चेंबर के क्लर्क अशोक जांगड़ा को सर्वसम्मति से डिस्ट्रिक्ट लॉयर क्लर्क बार एसोसिएशन का प्रधान चुना गया।
यह पद पिछले दो महीने से रिक्त था। तत्कालीन क्लर्क बार के प्रधान विजय सिंह की मौत हो गई थी। अपनी नियुक्ति पर 43 वर्षीय अशोक जांगड़ा ने कहा कि वो इस बार से 1997 से जुड़े हुए है। अब प्रधान बनने के बाद उनकी प्राथमिकता मुंशी और क्लर्क के समक्ष आने वाली समस्याओं का प्रमुखता से निराकरण करना है। कोर्ट कार्यों में वकीलों के साथ मुंशी व क्लर्क का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट अनेन्द्र सिंह लोरा, उप प्रधान एडवोकेट सुखबीर नेहरा, एडवोकेट अर्जुन सिंह व एडवोकेट बजरंग इंदल ने नवनियुक्त क्लर्क बार प्रधान व समस्त कार्यकारिणी को शुभकामनायें देते हुए उन्हें यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कर्ण सिंह, आजाद, जसवंत, रविंद्र, अनूप, सुनील, सुभाष, अमर, रामचंद्र, प्रवीण व अन्य भारी संख्या में जिला बार के मुंशी व क्लर्क उपस्थित रहे।