हरियाणा

मिस ग्रांड फाइनले इंडिया 2022 में मिस इंडिया ब्यूटीफुल अवार्ड से सम्मानित हुई वंशिका पहल

बिगबोस 13 की सेफाली बगा गन्नौर की वंशिका पहल का अवार्ड देकर सम्मानित करते हुए।

वंशिका ने गुरू एक्सप्रेशन मेकओवर की संचालिका मेकअप आर्टिस्ट राखी धरा को दिया श्रेय

गन्नौर। इंडियन फैश्न इंडस्ट्रीज द्वारा चंडीगढ़ में परक पलाजा में आयोजित  मिस्टर एंड मिस ग्रांड फाइनले इंडिया 2022 में गन्नौर की वंशिका पहल बेहतर प्रदर्शन करने पर मिस इंडिया ब्यूटीफुल 2022 के प्रतिभागी अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड वंशिका पहल को कार्यक्रम की मुख्यातिथि बिगबोस  13 की सेफाली बगा ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। वंशिका पहल ने इस सफलता का श्रेय अपनी गुरू एक्सप्रेशन मेकओवर की संचालिका मेकअप आर्टिस्ट राखी धरा को दिया। वंशिका ने बताया कि उनके मार्गदर्शन में इससे पहले भी वह कई मिस इंडिया प्रतियोगिता में पदक जीतकर ला चुकी है। उनका अगला लक्ष्य राष्टÑीय स्तर की मिस इंडिया प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करके प्रदेश का नाम रौशन करना है। इसके लिए वह अभी से तैयारी में लगी है। वंशिका ने इसके साथ ही अपने प्रयास इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक, प्रधानाचार्य को दिया है। उन्होंने बताया कि स्कूल की तरफ से भी उन्हें पूरा सहयोग मिलता है। वंशिका ने बताया कि उनके पिता सुनील कुमार पहल व मां सोनिया पहल उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है। यह उनकी मेहनत व आशीर्वाद का परिणाम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker