गांव मेंहदीपुर में यज्ञ और भंडारे का हुआ आयोजन
सोनीपत,26 जुलाई। गांव मेंहदीपुर में आज सामाजिक कल्याण, सुख शांति और समृद्धि के 24 घंटे का यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया।
ॐ नमः शिवाय नमः स्वाहा मंत्र का उच्चारण करते हुए बाबा लक्ष्मण दास जी व ग्रामवासियों की उपस्थिति मे यज्ञ को शुरू किया गया। बाबा लक्ष्मण दास ने बताया कि मां यमुना और बाबा कालीनाथ की कृपा से सम्पूर्ण आहुति यज्ञ मे समस्त गांव वालों ने आहुति डाली गई।
ग्रामीण डॉक्टर रविंद्र आंतिल ने बताया की हर साल महाशिवरात्रि के पर्व पर गांव में यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया जाता है।गांव के पास बहती पावन और पवित्र यमुना नदी पर स्नान करने से पुण्य मिलता है। मां गंगा के साथ मां यमुना स्नान के पुराणिक प्रमाण है।
उन्होंने बताया करोना महामारी होने के चलते 2 साल से कार्यक्रम का आयोजन स्थगित रहा।लेकिन इस साल महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर खासा उत्साह रहा।गांव से इस बार बड़ी संख्या में ग्रामीण कावड़ और डाक कावड़ लेकर आए है।कार्यक्रम के आयोजन में शिव मंदिर कमेटी के अलावा
नसीबुद्दीन,भोलू आंतिल,महेंद्र आंतिल,राजेश आंतिल, अमर जीत, मास्टर संजीव,मास्टर सलीमुदीन,जोगेंद्र ने अपना योगदान दिया।