उत्तर प्रदेश

लक्ष्मणपुर की संस्कृति को पुनर्जीवित करने का आग्रह

–जनेश्वर मिश्र पार्क में लक्ष्मण संदेश पत्रक का हुआ लोकार्पण

–14 से 18 अक्टूबर तक लखनपुरी में होगा लक्ष्मण महोत्सव

लखनऊ, 21 अगस्त। भगवान श्रीराम के अनुज लक्ष्मण की बसाई नगरी लखनपुरी में 14 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक लक्ष्मण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस सम्बंध में रविवार को जनेश्वर मिश्र पार्क में लक्ष्मण संदेश पत्रक का लोकार्पण हुआ। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने पत्रक का लोकार्पण किया।

इस अवसर श्री चौहान ने कहा कि लक्ष्मण महोत्सव-2022 के आयोजन में हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में मुख्यमंत्री से मिलकर लक्ष्मणपुर धाम लक्ष्मण स्मारक बनाने के लिए आग्रह करेंगे।

लक्ष्मण महोत्सव के संयोजक के.के सिंह ने लक्ष्मण महोत्सव में लक्ष्मणपुर की संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए लोगों से जनांदोलन करने का आग्रह किया। कहा कि इस आंदोलन के लिए पवन सिंह चौहान को संरक्षक घोषित किया गया है। श्री सिंह ने लक्ष्मण और उनकी पत्नी देवी उर्मिला के त्याग और वीरत्व की गाथा का संदेश लोगों को दिया और सबसे अपील की कि लक्ष्मण संदेश एक महीने के अंदर कम से कम 11 लाख घरों में अवश्य पहुंचाई जाए, जिससे लक्ष्मणपुर की संस्कृति को पुनर्जीवित करने का प्रयास जनांदोलन का रूप ले सके।

कार्यक्रम में पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय विक्रम सिंह, जे.पी. सिंह, रूप कुमार शर्मा, सतेन्द्र शर्मा, पंकज तिवारी, नीरज मिश्रा, अनुज द्विवेदी, जयकरन सिंह, डॉ. मंजरी सिंह, वंदना पटेल, दयानंद सिंह, विश्वनाथ पाठक, प्रमोद जोशी, शालिनी श्रीवास्तव, शिव देवी, संगीता मिश्रा, बीना सिंह, डॉ मीनाक्षी सिंह, दिव्या शुक्ला, सुनील सिंह सूरज, दिवाकर सिंह, बी.एन. पाण्डेय बलिया से, प्रभात शर्मा, विष्णु तिवारी, अर्चना सिंह, प्रमोद द्विवेदी, किरन प्रकाश विश्वकर्मा, प्रतिमा सिंह सहित लक्ष्मण महोत्सव से जुड़े सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker