हरियाणा

राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे प. दीनदयाल के विचार : नेहरा


गन्नौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर मनाए जा रहे पखवाड़े क तहत गांव बलीकुतुबपुर के बुथ एक से तीन तक भाजप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आजाद सिंह नेहरा ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को सुना। उसके बाद प. दीननदयाल उपाध्याय की जयन्ती के उपलक्ष्य में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पं. उपाध्याय के विचार हमें राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। नेहरा ने कहा कि सादगी के प्रतीक पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज को एकात्म मानववाद व अंत्योदय का सिद्धांत दिया। जनकल्याण के प्रति समर्पित उनका जीवन सदैव समाज को प्रेरणा देता रहेगा। पं. उपाध्याय ने अपने समय में एक नई विचार धारा को जन्म दिया। आजादी के तुरंत बाद देश की नीतियां बननी थीं। देश को आगे बढ़ने की दिशा तय होनी थी। पश्चिम के अनुकरण की जगह उन्होंने भारतीय मिट्टी की सुगंध वाली एक विचारधारा को जन्म देने का बहुत बड़ा काम किया। देश के विकास व राजनीति, विशेषकर गरीब कल्याण के प्रति उनके योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनके विचार, सिद्धांत, देश व समाज के प्रति समर्पित जीवन सदियों तक देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित   करता रहेगा। नेहरा ने ग्रामीणों के साथ गांव के शमशान घाट में पौधारोपण किया। नेहरा ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दी। अवसर पर उनके साथ पुरखास मण्डल महासचिव सुखवीर प्रजापति, अमित सरोहा, सुखदेव शर्मा, जगबीर नेहरा,जयनारायण धर्मपाल पांचाल, एडवोकेट निरंजन नेहरा, लहणा सिंह कश्यप, एडवोकेट राहुल नेहरा ,अजीत कश्यप ,सुरेश सरोहा ,एडवोकेट निशांत नेहरा, कृष्ण शर्मा कामरेड ,जिया लाल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker