कांग्रेस युवा नेता ने दादा शामले निर्माण में सहयोग के लिए 51 हजार रूपयें का किया सहयोग
कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता जसपाल आंतिल ग्रामीणों को संबोधित करते हुए।
ग्रामीणों को कांग्रेस की नीतियों के प्रचार व प्रसार का आह्वान किया
राई। कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता जसपाल आंतिल ने कुमासपुर गांव में दादा शामला के धार्मिक स्थल पर लगने वाले मेले कीह तैयारियों को लेकर स्थल पर पहुंचे और मंहत व ग्रामीण बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। आंतिल ने स्थल के निर्माण में सहयोग के लिए अपनी तरफ से 51 हजार रूपयें की राशि दी। समिति के सदस्यों ने कांग्रेस नेता का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। कांग्रेस नेता जयपाल आंतिल ने कहा कि दादा शामले धार्मिक स्थल की बहुत मान्यता है। यहां 2 सितबंर को छट के उपलक्ष्य में विशाल मेला व दंगल का आयोजन करवाया जाता है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की नीतियों का प्रचार व प्रसार करे। कांग्रेस के कार्यकाल व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा की कार्यशैली की आज भी प्रदेश की जनता सरहाना करती है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। युवाओं व बुजुर्गों के जन कल्याणकारी योजना बनाकर उनका भला किया जाएगा। इस मौके पर ग्रामीण बलराज, जगदीश, कालू, रामधारी, रणजीत, सोनू, मेहर सिंह आदि मौजूद थे।