आस्था के पहापर्व छट पूजा में निगम पार्षद पुनीत त्यागी ने छठव्रतियों के साथ सूर्य को अर्ध्य दिया
राई से निगम पार्षद एवं भाजपा युवा जिलाउपाध्यक्ष पुनीत त्यागी छठ पर्व में पूजा करते हुए।
राई। राई से निगम पार्षद एवं भाजपा युवा जिलाउपाध्यक्ष पुनीत त्यागी छठ पर्व में पूजा के व्रतियों के साथ शामिल होकर कुंडली में पूजा- अर्चना की। छठव्रतियों के साथ सूर्य को अर्ध्य देकर पूजा की और ईश्वर से लोगों के लिए शांति और समृद्धि की कामना की। पुनीत त्यागी ने कहा कि छट का पर्व यह विश्व शांति का त्योहार है और सभी पूर्वांचली अपना त्योहार पूरे उमंग-उत्साह के साथ मनाते है। भाजपा नेता पुनीत त्यागी ने कहा कि छठ पर्व में न सिर्फ सुख देव बल्कि साथ-साथ वायुजल उत्साह एवं प्राकृतिक संरक्षण वाले अन्य देवी-देवताओं की भी पूजा की जाती है। छठ पर में माना जाए तो कोई मंदिर की जरूरत नहीं होती है। क्योंकि इसमें साक्षात भगवान का दर्शन कर सूरज उपासना का पर्व किया जाता है। शाम के बाद डूबते सूर्य एवं सुबह में उगते सूरज का अर्ध्य दें कर चार दिवसीय अनुष्ठान के पर्व का समापन करते हैं। भाजपा नेता पुनीत त्यागी ने कहा कि छठ पूजा एक ऐसा महापर्व हैं जिसमे किसी भी पुरोहित की आवश्यकता नहीं पड़ती हैं। किसी मंत्रोचार की जरूरत नहीं होती हैं। इस पर्व में भक्त भगवान के साक्षात दर्शन कर पूजा अर्चना करते हैं। इस पर्व को महापर्व का दर्जा दिया गया हैं। यह पर्व बिहार ही नहीं देश विदेशो में भी मनाया जाता हैं। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालू मौजूद थे।