वैष्णो देवी जा रहा कैंटर हाईवे पर खडे ट्रक से टकराया कैंटर, एक की मौत, 15 लोग गंभीर रुप से घायल
गन्नौर।
शनिवार की सुबह जीटी रोड स्थित जीएनजी पंप के पास माता वैष्णो देवी जा रहे एक केंटर सडक पर खडे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि कैंटर में आगे बैठे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करीब 15 व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरो ने घायलो को गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में दाखिल करवाया, जहंा डाक्टरो ने उनकी हालत को देखते हए खानपुर रेफर कर दिया। सुचना पर बडी औद्योगिक क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची और कारवाई में जुट गई। जानकारी देते हुए मृतक के जीजा सुंदर ने बताया कि सोनू ड्राईवरी का काम करता है।
वह कैंटर के मालिक विनोद के साथ 40 सवारियों को लेकर ग्रेटर नोएडा से वैष्णो देवी जा रहा था। केंटर विनोद चला रहा था। जब वह बडी औद्योगिक क्षेत्र के पास पहुंचे तो सडक पर खडे ट्रक से उसकी टक्क्र हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य 15 सवारी घायल हो गई। घायलो को गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में भर्ती करवाया, जहां डाक्ॅटर ने घायलो की हालत को देखते हुए उन्हे खानपुर रेफर कर दिया। जबकि करीब 10 लोगो को सोनीपत के निजी अस्पताल में दाखिल है। पुलिस ने शव का पोस्टर्माटल करा शव परिजनो को सौप दिया।
– पीछे रह गए 3 बच्चे और पत्नी, कैसे होगा गुजारामृतक के जीजा सुंदर ने बताया कि सोनू के तीन बच्चे है। जिनमें दो लडकियां व एक छोटा लडका है। वह प्राईवेट नोकरी कर घर का गुजारा चला रहा था। अब उसके जाने से घर पर मुसीबत आन पडी है।
-बडी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हे 5 बजे सूचना मिली थी कि सीएनजी पंप के पास एक केंटर की ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सचिन की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही वाहन चालक को गिरफतार कर लिया जाएगा।