विधायक सुरेंद्र पंवार ने विधानसभा सत्र में उठाई हॉकी खिलाड़ियों की आवाज
सोनीपत। विधायक सुरेंद्र पंवार ने हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोनीपत के हॉकी खिलाड़ियों की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाया। उन्होंने खेल मंत्री से पूछा कि सोनीपत विधानसभा में हॉकी खिलाड़ियों के लिए एस्ट्रो ट्रफ मैदान की कोई सुविधा सरकार द्वारा दी गई है या नहीं। इस पर मंत्री ने जवाब दिया कि सेक्टर-4 स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स में एस्ट्रो ट्रफ मैदान बनाया गया है। इस पर विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि सेक्टर-4 शहर से 7 किमी दूर है, खिलाड़ियों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है, इसलिए शहर के अंदर एस्ट्रो ट्रफ मैदान बनाया जाए।
विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि सोनीपत की ऐतिहासिक धरा को हॉकी के हब के रूप में जाना जाता है। सोनीपत की पावन भूमि से हॉकी की शान नेहा, शर्मिला, निशा तीन बार ओलंपियन बनी है। इसी तरह ज्योति, नेहा गोयल, शर्मिला व निशा को भी सोनीपत से कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट होने का सौभाग्य मिला है। सोनीपत से ही हॉकी के सरताज सुमित व अभिषेक ने अपनी खेल प्रतिभा का दमखम देश-दुनिया में ओलंपिक व कामनवेल्थ खेलों में दिखाया है। स्वयं मंत्री जी को भी सोनीपत की धरा पर खेलने का सौभाग्य मिला है। इतना हीं नहीं इंडिया वीमेन हॉकी में देश की पहली दोणाचार्य व अर्जुन अवार्डी प्रीतम सिवाच को भी सोनीपत की धरती का अपार आशीर्वाद मिला है। इतनी बड़ी उपलब्ध्यिां होने के बावजूद सोनीपत विधानसभा को आज तक शहर में एस्ट्रो ट्रफ मैदान की सुविधा नहीं मिली है। सेक्टर-4 स्पोर्टस कॉम्पलैक्स,सोनीपत में वर्ष 2013 में एस्ट्रो ट्रफ लगाया गया था, जिस पर वर्ष 2014 में अभ्यास शुरू किया गया। यह स्पोटर्स कॉम्लैक्श शहर से सात किमी की दूरी पर है। बेटियों को आने-जाने में 14 किमी का सफर तय करना पड़ता है। यहां पर आवागमन के लिए सरकार द्वारा कोई भी सुविधा नहीं दी गई है। शहर से इतनी दूर अभ्यास के लिए जाने में बेटियों के माता-पिता असहज महसूस करते है, कई बार बेटियां काम्पलैक्स तक आने-जाने में चोटिल भी हुई है। हालांकि एक तरफ सरकार भी बेटियों को पढ़ाने व खेलने का नारा दते ही है कि लेकिन जब सुविधाएं व खेल मैदान ही नहीं होंगे तो बेटियां कैसे पढ़ेगी, कैसे खेलेंगी। , आज इस एस्ट्रो ट्रफ की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि आयेदिन खिलाड़ी चोटिल होते है। एस्ट्रो ट्रफ की सुविधा न होने की वजह से खिलाड़ियों को दिल्ली कूच करना पड़ता है। 19 जनवरी 2021 को सोनीपत के खिलाड़ियों के लिए राजकीय स्कूल, लहराड़ा में एस्ट्रो ट्रफ लगाने के लिए मांग पत्र सौंपा गया है, लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग कि है कि पुरूष व महिला हॉकी खिलाड़ियों के लिए सोनीपत विधानसभा में एस्ट्रो ट्रफ मैदान की सुविधा दी जाए व खेल मंत्री सदन में यह स्पष्ट करे कि कब तक यह सुविधा सोनीपत खिलाड़ियों को मिल जाएगी। उन्होंने यह भी मांग की है कि जब तक शहर में एस्ट्रो ट्रफ मैदान नही होता तब तक सेक्टर-4 के एस्ट्रो टफ को बदलकर नया लगाया जाए, इस पर मंत्री ने एस्ट्रो ट्रफ को रिपेयर करवाने की बात कही। इसके साथ ही मैदान की देख रेख के लिए स्थाई तौर पर प्रशिक्षित व्यक्ति की नियुक्ति करने की मांग की।