हरियाणा

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने रैली कीे सफलता पर जताया कार्यकर्ताओं का आभार

सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़। ताऊ देवीलाल की जयंती पर फतेहाबाद में आयोजित सम्मान दिवस रैली में बहादुरगढ़ से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। रैली की सफलता पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि रैली में उमड़ी भीड़ कार्यकर्ताओं के उत्साह और जोश का ही परिणाम है। रैली में पूरे प्रदेश से कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस रैली में जुटी भीड़ से भाजपा की नींद हराम हो गई है, क्योंकि इस रैली ने अब तक हुई सभी रैलियों के रिकॉर्ड तोडऩे का काम किया। उन्होंने इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते हुए पार्टी के जनाधार को बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि रैली की सफलता के लिए प्रदेश का हर इनेलो कार्यकर्ता बधाई का पात्र है। फतेहाबाद में हुई इस रैली ने अब तक हुई सभी रैलियों के रिकॉर्ड तोडऩे का काम किया है। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि इस रैली में जुटी भीड़ से साफ हो गया है कि अब प्रदेश की राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव आएगा जो जनता को भाजपा के कुशासन से छुटकारा दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा। इस रैली में सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के अलावा पूरी कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया है। इसके अलावा हम आम जनता का भी धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने फतेहाबाद जाकर ताऊ देवीलाल के सम्मान दिवस समारोह में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker