बिहार
मधुबनी में छठ पर्व पर लोगों में उत्साह, प्रशासन मुस्तैद
मधुुबनी, 30 अक्टूबर। जिले में महापर्व छठ पर लोगों में काफी उत्साह है। रविवार को संध्या अर्घ्य के दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। वरीय अधिकारी सभी महत्वपूर्ण घाटों पर प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार स्वयं पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। सभी महत्वपूर्ण घाटों पर एसडीआरएफ के साथ दंडाधिकारी एवं पुलिस बल तैनात है। साथ ही सादे लिबास में पुलिस बल भी तैनात। सुरक्षित छठ मनाने को लेकर जिला प्रशासन ने सहयोग का अपील की है।