हरियाणा

संयुक्त पात्रता परीक्षा: जिले में अलग-अलग स्थानों पर 135 बसों में सफर करके परीक्षा केंद्र पर पहुंचे 7496 परीक्षार्थी

सोनीपत
जिले में संयुक्त पात्रता परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को रोडवेज विभाग की तरफ से हर संभव सुविधा देने का प्रयास किया गया। परीक्षार्थियों को केेंद्र तक पहुंचाने के लिए कर्मचारियों को कड़ी मशक्त करनी पड़ी। विभाग की तरफ से सड़कों पर शनिवार को 124 बसों के माध्यम से विभिन्न जिलों में 7143 परीक्षार्थियों को सोनीपत जिले से भेजा गया था, वहीं रविवार को यह आंकड़ा बढकर 7496 परीक्षार्थियों तक पहुंच गया। जिसके लिए रोडवेज विभाग को 135 बसों को सडक पर उताराना पड़ा। सोनीपत बस अड्डे से सुबह के सत्र में जहां गुरुग्राम व फरीदाबाद के लिए सबसे ज्यादा बसें भेजी गई, वहीं शाम के सत्र में पानीपत रूट पर परीक्षार्थियों की अधिक भीड़ रही। वहीं गोहाना बस अड्डे से रेवाड़ी, फरीदाबाद करनाल आदि रूटों पर अधिक बसें भेजी गई।
बता दें कि संयुक्त पात्रता परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से रोडवेज विभाग को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। परीक्षार्थियों को सुविधा देने के लिए विभाग की तरफ से एडवांस बुकिंग परीक्षार्थियों की की गई थी। सोनीपत जिले से करनाल, पलवल, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम व पानीपत जिलों में बने परीक्षा केन्द्रों तक परीक्षार्थियों को पहुंचाने का काम किया गया।
सुबह के सत्र में सोनीपत बस डिपो से चली बसों व परीक्षार्थियों की संख्या-
रूट                 बस                 परीक्षार्थी
फरीदाबाद          11 बसें             627
गुरुग्राम             10 बसें             507
पलवल             9 बसें                478
पानीपत             4 बसें                218
रेवाड़ी              6 बसें                330
करनाल             9 बसें                495
गोहाना बस डिपो से चली बसों व परीक्षार्थियों की संख्या
रूट                 बस                 परीक्षार्थी
फरीदाबाद            6 बसें                358
गुरुग्राम             5 बसें                288
पलवल             5 बसें                285
पानीपत             0 बसें                0
रेवाड़ी             7 बसें                418
करनाल             6 बसें                345
शाम के सत्र में सोनीपत बस डिपो से चली बसों व परीक्षार्थियों की संख्या
रूट                 बस                 परीक्षार्थी
फरीदाबाद             4 बसें                220
गुरुग्राम             4 बसें                220
पलवल             2 बसें                110
पानीपत             12 बसें            660
रेवाड़ी             6 बसें                330
करनाल             6 बसें                342
गोहाना बस डिपो से चली बसों व परीक्षार्थियों की संख्या
रूट                 बस                 परीक्षार्थी
फरीदाबाद             4 बसें                220
गुरुग्राम             6 बसें                329
पलवल             1 बसें                55
पानीपत             1 बसें                55
रेवाड़ी             4 बसें                220
करनाल             9 बसें                495
लोकल रूठों पर यात्री करते रहे बसों का इंतजार, राजधानी रूठ पर रही बसों की कमी-
संयुक्त पात्रता परीक्षा के चलते लगातार दूसरे दिन सोनीपत बस अड्डे पर पहुंचने वाले सामान्य यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ी। सोनीपत से दिल्ली जैसे महत्वपूर्ण रूटों पर भी यात्रियों को बसों का घंटों तक इंतजार करना पड़ा। दिल्ली रूट पर दोपहर बाद 2 बजे बस भेजी गई। इसके अतिरिक्त अन्य रूटों पर भी बस सेवा बुरी तरह से प्रभावित रही। बसों को लेकर पूछताछ केन्द्र पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। रूट पर बसें उपलब्ध न होने पर काफी संख्या में यात्री निराश होकर बस अड्डे से वापस लौट गए। कुछ रूटों पर चली नाममात्र की बसों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ नजर आई। बस में चढ़ने के लिए लोग-दूसरे के साथ धक्कामुक्की करने पर मजबूर हो गए।
शहर में 14 मिनी बसों ने लगाए अतिरिक्त चक्कर-
रविवार को भी न सिर्फ सोनीपत के परीक्षार्थियों को अन्य जिलों में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाने का काम किया, बल्कि जो परीक्षार्थी अन्य जिलों से सोनीपत पहुंचे थे, उनके लिए भी सिटी बस सर्विस शुरू करके उन्हें परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने व लाने का काम किया। इसके लिए रविवार को सोनीपत बस अड्डे परिसर में 8 रूटों पर 14 बसों को तैनात किया गया था। प्रत्येक रूट पर 2 से 5 परीक्षा केन्द्र स्थापित थे। सोनीपत बस अड्डे से न सिर्फ सोनीपत शहर में स्थित परीक्षा केन्द्रों तक बसों के माध्यम से परीक्षार्थियों को पहुंचाया गया, बल्कि सोनीपत से गन्नौर, सोनीपत से कुंडली, सोनीपत से बड़वासनी स्थित परीक्षा केन्द्रों के परीक्षार्थियों को भी पहुंचाने के लिए बसें तैनात की गई थी।
वर्जन
विभाग की तरफ से परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचाने के लिए हर संभव कदम उठाएं गए है। जिले से 135 बसों के माध्यम से करीब 7500 परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने का काम किया है। इसके अतिरिक्त सोनीपत पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को सिटी बस सेवा उपलब्ध करवाई गई, ताकि उन्हें अपने परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में भी दिक्कत न हो। लोकल रूटों पर सामान्य यात्रियों के लिए रविवार को भी बस सेवाएं प्रभावित रही। विभाग की चालक व परिचालकों की छुट्टियां रद्द की गई थी। ताकि कर्मचारियों की कमी न होने पाएं।
राहुल जैन, महाप्रबंधक सोनीपत।
फोटो केप्सन 6 एसएनपी 14,15,16,17: बस में चढ़ते परीक्षार्थी, परीक्षार्थियों के लिए लोकल बसें व चौक पर तैनात पुलिस कर्मी, बस स्टैंड पर वर्कशॉप के बाहर जमा परीक्षार्थी, बस स्टैंड पर अपने रूठ की बस का इंतजार करते हुए परीक्षार्थी व अन्य।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker