उत्तर प्रदेश

भाजपा किसान मोर्चा ने कृषि मंत्री का जताया आभार

– सरकार के फैसले पर मिठाई बाटकर खुशी मनाई

देवरिया, 31 अगस्त। भाजपा किसान मोर्चा देवरिया ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसान हित में प्रदेश में 2100 नए राजकीय नलकूपों की स्थापना के लिए पार्टी कार्यालय पर किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री का आभार प्रकट किया।

इस अवसर उपस्थित जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि किसानों के हित मे नलकूपों की स्थापना का ऐतिहासिक फैसला सरकार ने लिया है। हम सभी इस निर्णय का स्वागत करते हैं। जिलाध्यक्ष भाजपा अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि सरकार के इस फैसले से सीमांत किसान भाइयों को लाभ पहुँचेगा, सरकार के निर्णय से किसानों की फसल अब सिंचाई के अभाव में बर्बाद नहीं होगी।

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के पहल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 841 करोड़ 98 लाख 83 हजार की लागत से नवीन राजकीय नलकूपों की स्थापना का निर्णय लिया है। सरकार के इस निर्णय से किसान भाइयों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री प्रमोद शाही, जिला उपाध्यक्ष गंगा सिंह कुशवाहा, क्षेत्रीय पदाधिकारी रमेश सिंह, मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, किसान मोर्चा महामंत्री, हरीश त्रिपाठी, अजय सिंह अन्नू ,जिला मंत्री रानू सिंह, मण्डल अध्यक्ष अरुण मिश्र, दिनेश गुप्ता, सत्येन्द्र तिवारी, गोलू यादव, रंजन मणि, अजित भारती, मयंक उपाध्याय, विपिन सिंह, आनंद मणि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker