हरियाणा

-कविता-राजीव जैन ने किया एक भारत:श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का शुभारंभ

सोनीपत, 2 अक्तूबर। आत्मनिर्भर भारत के संदेश को प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पखवाड़े के तहत सेक्टर-14 के सामुदायिक केंद्र में एक भारत:श्रेष्ठï भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ कविता-राजीव जैन ने किया। उन्होंने एक स्वर में आम जनमानस का आह्वïान किया कि वे स्वदेशी को अपनायें, ताकि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।

          हरियाणा की पूर्व मंत्री कविता जैन तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने उपस्थित जनसमूह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मोत्सव को पखवाड़े के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इस पखवाड़े के दौरान विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, जिसके केंद्र में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संदेश शामिल रहता है।

पूर्व मंत्री कविता जैन ने वोकल फोर लोकल का संदेश देते हुए कहा कि इसके लिए एकजुट प्रयासों की आवश्यकता है। हमें अपने घरेलू उत्पादों का प्रयोग करना चाहिए ताकि स्थानीय लोगों को बढ़ावा मिले। इससे स्व-रोजगार को भी बल मिलेगा। स्थानीय उत्पादों के लिए आवाज उठानी जरूरी है। विदेशी उत्पादों का प्रयोग बंद करना चाहिए। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए यह बहुत जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्वदेशी को बढ़ावा दे रहे हैं और देशवासियों का आह्वïान कर रहे हैं कि वे अपने देश के उत्पादों का प्रयोग करें।

          पूर्व मीडिया सलाहकार एवं भाजपा के वरिष्ठï नेता राजीव जैन ने एक भारत:श्रेष्ठï भारत का संदेश देते हुए देश की एकता व अखंडता को मजबूती देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए सबको हर संभव सहयोग देना चाहिए। एक भारत: श्रेष्ठï भारत का नारा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धन्य हैं, जिनके कुशल नेतृत्व में देश में विकास के नये आयाम स्थापित किये जा रहे हैं। यह संदेश अत्यधिक महत्वपूर्ण है, जिसे आत्मसात करते हुए हमें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहयोगी बनना चाहिए।

          पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन से आयात होने वाले करीब 25 हजार करोड़ रुपये के व्यापार पर रोक लगाई है। यह स्वागत योग्य है, जिससे स्वदेशी को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए जनता को भी सहयोग करना चाहिए कि वे भी स्वदेशी अपनायें। लोगों को अपने देश में बने उत्पादों को अपनाकर अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करनी चाहिए। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग अत्यंत जरूरी है।

         इस दौरान आयोजन स्थल पर आत्मनिर्भर भारत को समर्पित प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। साथ ही कुम्हारों द्वारा निर्मित उत्पादों की भी स्टॉल लगाते हुए दिवाली पर्व पर इनकी खरीद के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया गया। घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी ने लोगों को काफी आकर्षित किया। इस मौके पर सोनीपत में रह रहे बंगालवासियों ने भी अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया। बंगाल के लोगों ने अपनी लोक कला, संस्कृति व सभ्यता का प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों का मनोरंजन भी किया।

         इस अवसर पर डॉ ओम प्रकाश अत्रे, ललित बत्रा, नवीन मंगला, सुनीता लोहचब, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मदान, मुकेश बत्रा, नरेश वर्मा, पार्षद हरि प्रकाश सैनी, लाला मुन्नी राम ठोलेदार, अतुल जैन, पूर्व चेयरमैन अशोक छाबड़ा, पूर्व पार्षद महेश लूथरा, संजीव वलेचा, त्रिभुवन कोशिक, डॉक्टर संजय सेहरा, गौरव भोला, राजकुमार शर्मा, सुरेश कथूरिया, राकेश चोपड़ा, बलराज रामानंदी, सतपाल कौशिक, पूर्व सरपंच सुरेश सैनी, रेखा गर्ग, किरण बाला, बलराज बामणिया, अंग्रेज स्वामी, राजेश वर्मा, संदीप, हंसराज, वासुदेव सुखीजा, प्रदीप बंसल बलबीर, वेद कालूपुर, अशोक, नीटू आजाद, अशोक बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker