सर्व कर्मचारी संघ ब्लाक की नवनियुक्त कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से हुआ गठन
नवनियुक्त कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान व अन्य।
गन्नौर। सर्व कर्मचारी संघ ब्लाक गन्नौर का चुनाव लहरी सिंह पार्क में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। जिसमें चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर जिला प्रधान रामेहर शर्मा ,जिला सचिव जयभगवान दहिया व मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के जिला प्रधान ओमप्रकाश मलिक ने शिरकत की। पहले सत्र की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान मुल्क सिंह ने की और पिछले 3 वर्ष की कार्यकाल की रिपोर्ट पेश करते आमदनी व खर्च का ब्यौरा दिया। इसके बाद और पिछली कार्यकारिणी को भंग किया उसके बाद चुनाव पर्यवेक्षक की देखरेख में नई कमेटी का चुनाव हुआ। जिसमें प्रधान नफीस अली पब्लिक हेल्थ विभाग से, सचिव अजय सिंह फायर विभाग ,कैशियर के पद पर मास्टर देवेंद्र सिंह शिक्षा विभाग, वरिष्ठ उपप्रधान रमेश कुमार स्वास्थय विभाग से, उपप्रधान पवन कुमार लाइनमैन बिजली विभाग से ,सहसचिव भगत सिंह नगर पालिका से, प्रेस सचिव संदीप कश्यप पब्लिक हेल्थ विभाग से चुने गए चुने गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला सचिव जयभगवान दहिया ने पद वह गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर अरुण चौहान, दीपक, सोनू,ओम प्रकाश मलिक, मुल्क सिंह, प्रदीप, राजेश, प्रदीप, धीरज आदि मौजूद थे।