हरियाणा

सिरसा: प्रदेशवासियों की सेवा के लिए नियुक्त होंगे समर्पित कार्यकर्ता: रविंद्र सांगवान

प्रदेशवासियों की सेवा के लिए नियुक्त होंगे समर्पित कार्यकर्ता

एक बूथ एक यूथ कार्यक्रम के तहत बोले प्रदेश संयोजक रविंद्र सांगवान

-प्रदेशवासियों की सेवा केवल जेजेपी में ही संभव

सिरसा,6 जुलाई। पूरे प्रदेशभर में जननायक जनता पार्टी की ओर से एक बूथ एक यूथ कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है, ताकि पार्टी संगठन पहले से कहीं अधिक मजबूती से प्रदेशवासियों की सेवा कर सके। यह बात युवा जेजेपी के प्रदेश संयोजक रविंद्र सांगवान ने रानियां में बुधवार को आयोजित एक बूथ एक यूथ कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता कही।

उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा सदैव युवाओं की बेहतरी के लिए कार्य किये जा रहे है। उसी कड़ी में प्रदेशभर के युवाओं के लिए हरियाणा के निजी उद्योगों में 75 फीसदी नौकरियों का प्रावधान प्रमुख है। प्रदेश संयोजक सांगवान ने कहा कि चूंकि सिरसा जिला जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला का गृह जिला है, इसलिए यहां के युवा विशेषकर उनसे अधिक प्रेरित है। डॉ. अजय सिंह चौटाला, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला व नैना चौटाला द्वारा प्रदेशभर में युवाओं के साथ-साथ सभी वर्गों के हित के लिए अनेक योजनाएं चलाकर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। सांगवान ने कहा कि प्रदेशभर में केवल जेजेपी ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक संगठन है जिसमें सभी वर्गों के हित समाहित है।

कार्यक्रम में जेजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रधान महासचिव डॉ. राधेश्याम शर्मा, जिलाध्यक्ष परमजीत मसीतां, युवा जेजेपी के जिलाध्यक्ष अजय औला, पूर्व विधायक कृष्ण कंबोज, रानियां हलकाध्यक्ष जयपाल नैन ने भी अपने विचार प्रकट किए। मंच संचालन ऐलनाबाद के हलकाध्यक्ष अंजनी नढा व रणजीत कंबोज ने संयुक्त रूप से किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker