राष्ट्रीय

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए थरूर ने किया नामांकन

नई दिल्ली, 30 सितंबर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार दोपहर को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

थरूर नामांकन दाखिल करने से पहले राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में शशि थरूर के समर्थक मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं। वहीं अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र खरीदने के एक दिन बाद वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने चुनाव न लड़ने का फैसला किया है। सिंह ने तय किया है कि वह खड़गे के प्रस्तावक बनेंगे। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सिंह का समर्थन करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए खड़गे के नामांकन में प्रस्तावक बनने की मंशा जाहिर की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker