केंद्रीय विद्यालय ग्रुप केंद्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के छात्रों ने किया खेलो में प्रदर्शन
खेल में प्रतिभागी विजेता छात्रों के साथ स्कूल के प्रधानाचार्य अमन गुप्ता व शिक्षक।
राई। ग्रुप केंद्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, में स्थित केंद्रीय विद्यालय में 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर राष्टÑीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। विद्यालय में राष्टÑीय खेल दिवस 29 से 31 अगस्त तक आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य अमन गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व एवं मेजर ध्यानचंद के जीवन पर भाषण से किया गया। इस दौरान विभिन्न खेल 35, 50, 100, 400 मीटर दौड़, थ्री लेग रेस,लेमन स्पून रेस, बैलून रेस, रस्साकसी आदि का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 332 प्रतिभागियों को चार सदनों में विभाजित करके प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम का समापन 31अगस्त को विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप मेडल वितरित करके किया गया। इस दौरान 67 स्वर्ण,67 रजत, 62 कांस्य कुल 196 मेडल वितरित किये गए। समापन के अवसर पर प्राचार्य द्वारा भाषण में सभी खेल प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक प्रतिभाग करने एवं खेल क्षेत्र में भी अपना कैरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करके किया। तीन दिवसीय खेल कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।