खेत में धान लगाते समय मजदूर की करंट लगने से हुई मौत
मृतक धीरेंद्र मंडल बिहार का रहने वाला था
सोनीपत के गांव चिरस्मी के खेतों में 15 दिन पहले धान लगाने के लिए पहुंचा था
गांव चिरस्मी में देर शाम लगा रहा था अपने साथियों के साथ धान
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा
सोनीपत खेत में धान लगाने के दौरान एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई है जहां मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।बिहार से हरियाणा में इन दिनों प्रवासी मजदूर धान लगाने के लिए लगातार पहुंचे हुए हैं। सोनीपत में गांव चिरस्मी में बिहार के रहने वाले धरेंद्र मंडल 15 दिन पहले सोनीपत में धान लगाने की मजदूरी करने के लिए पहुंचा था और देर शाम गांव चिरस्मी के खेतों में धीरेंद्र मंडल धान की फसल लगा रहा था। जहां बिजली के खंभे की स्पॉट के लिए लगाए गए तार में करंट होने के कारण चपेट में आ गया और करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक के 72 वर्षीय धीरेंद्र मंडल बिहार के औराही ,अररिया बिहार का रहने वाला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सोंप दिया है।