हरियाणा

छोटू राम आर्य कॉलेज के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, जीता सोना।

12वीं राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में छोटू राम आर्य कॉलेज के विद्यार्थियों ने 11 साल बाद नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए तमिलनाडु को शूटआउट में 3-1 से पराजित करते हुए हरियाणा हॉकी टीम को विजय दिलवाई। CRA कॉलेज के लिए ये गर्व का विषय है कि ये एक इकलौता ऐसा कॉलेज है जहां के 7 विद्यार्थियों का हरियाणा हॉकी टीम में चयन हुआ था। ये विद्यार्थी हैं विनय, प्रिंस, पंकज, सुमित मोहित दीपक, पंकज।
इस अवसर पर श्री सुरेंद्र सिंह दहिया, प्रधान टीका राम आर्य शिक्षण समिति ने इन विद्यार्थियों की भूरी भूरी प्रशंसा की।श्री राम चंद्र शास्त्री, उप प्रधान टीका राम शिक्षण समिति,श्री अजय सिंह , सदस्य टीका राम शिक्षण समिति ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।प्राचार्य डा• नरेंद्र सिंह ने एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने इन खिलाड़ियों को बधाई दी। डा• विकास गहलोत कोच श्री प्रदीप कुमार LPE के लिए ये एक गौरवमयी क्षण रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker