हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने श्री आद्या कात्यायनी शक्ति पीठ छतरपुर (दिल्ली) में आयोजित चार दिवसीय विश्वशांति महायज्ञ-2022 में भाग लिया और शांति व मानव कल्याण की कामना की।
चंडीगढ़
हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने श्री आद्या कात्यायनी शक्ति पीठ छतरपुर (दिल्ली) में आयोजित चार दिवसीय विश्वशांति महायज्ञ-2022 में भाग लिया और शांति व मानव कल्याण की कामना की।
उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि श्यज्ञश् हमारी प्राचीन वैदिक-सनातनी संस्कृति का एक अभिन्न अंग रहा है। मानव कल्याण की दिशा में वर्तमान में इस वैदिक-सनातनी यज्ञ प्रणाली को और अधिक विस्तार दिया जाना चाहिए। राज्यपाल ने विश्व शांति महायज्ञ-2022 के आयोजकों के लिए मंगल कामना की।
विश्व शांति महायज्ञ-2022 का आयोजन 21 अप्रैल, 2022 अप्रैल से 24 अप्रैल,2022 तक नमो सद्भावना समिति एवं श्री सिद्धि बुद्धि गणेश कल्याण, श्री कनिकम देवस्थान,आंध्र प्रदेश द्वारा किया जा रहा है। विश्व शांति महायज्ञ-2022 में तपोवन पीठम तूनी, आंध्र प्रदेश के श्री श्री श्री सच्चिदानंद महाराज व आदेश अखाड़ा मध्य प्रदेश के श्री श्री श्री राजेश नाथ ने भी भाग लिया।