स्वच्छता प्रहरी स्वच्छ भारत के निर्माण में राष्ट्र नायक : गणेश केसरवानी
प्रयागराज, 23 अक्टूबर। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने स्वच्छता प्रहरियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि स्वच्छता प्रहरी स्वच्छ भारत के निर्माण में राष्ट्र के नायक बनकर उभरे।
भाजपा प्रयागराज महानगर के द्वारा रविवार को दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत सफाई कर्मचारियों का सम्मान समारोह नीम सराय में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान और गौरव बढ़ा है। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर नगर निगम के स्वच्छता कर्मचारियों को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा नेता निरंकार त्रिपाठी रहे। इस अवसर पर संजय कुशवाहा, पवन गुप्ता, राकेश जैन, रामजी शुक्ला, गिरजेश मिश्रा, मयंक यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।