केरल में पूजा त्यागी ने नेशनल सीनियर क्लासिक वोमेन पावर लिफ्टिंग में जीता स्वर्ण पदक
इससे पहले भी पूजा त्यागी विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीत चुकी है पदक
वोमेन पावरलिफ्टि चैंपियनशिप में बेंच प्रेस में स्वर्ण पदक जितने के बाद स्वागत करते।
गन्नौर। जजपा नेता एवं पूर्व जिला पार्षद सियानंद त्यागी की बेटी पूजा त्यागी ने केरल में हुई नेशनल सीनियर क्लासिक वोमेन पावरलिफ्टि उत्तर भारत चैंपियनशिप में बेंच प्रेस का स्वर्ण पदक जीता है। त्यागी समाज अपनी लाडली को समाज का नाम जिले व प्रदेश में रौशन करने पर सम्मानित करेगा। वहीं खेल प्रेमियों ने पुजा की जीत पर खुशी मनाते हुए उन्हें बधाई दी। पूजा त्यागी ने बताया कि खेल की शुरूआत उन्होंने 2016 से की थी। शुरूआत मे कोच नीरज आंतिल से प्रशिक्षण लिया। मेटल हेल्थ क्लब सोनीपत उनका प्रशिक्षण स्थल रहा। 2017 में जिले में मजबूत महिला का खिताब जीता। वहीं 2017 में भिवानी में हरियाणा स्टेट चैंपियनशप खेलते समय हाथ में फ्रैक्चर हो गया तो उन्हें बीच में प्रशिक्षण रोकना पड़ा। उसके बाद बहादुरगढ में 2018 में हरियाणा राज्य चैंम्पियनशिप के साथ शानदार वापसी की और स्वर्ण पदक जीता। खेल का सफर व हिम्मत रखते हुए गुंटूर आंध्र प्रदेश में 2018 राष्टÑीय सुसज्जित चैंमिपयनशिप खेली लेकिन उन्हें पांचवा स्थान मिला। 2018 में धर्मशाला में नार्थ इंडिया चैंम्पियनशिप खेलो में स्वर्ण पदक जीता उस दौरान भी हाथ मेंं दिक्कत थी। उसके बाद मातृत्व सुख की प्राप्ति 2019 में हुई। उसके बाद 2021 में हरियाणा राज्य चैंम्पियनशिप में ंएक और पदक जीता। लगातार उनके बेहतर प्रदर्शन के कारण उनका हौसल्ला बढ़ा और पदक जितने की लालसा हुई। अब केरल के अल्लापाुआ में आयोजित राष्टÑीय पावर लिफ्टििंग चैंम्पियनशिप में डेडलिफ्ट में 13 अप्रैल को स्वर्ण पदक और स्क्वाट में कांस्य पदक जीता है।