खेलो से शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता : त्यागी
नगरपालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी विजेता छात्रों को सम्मानित करते हुए।
गन्नौर। बेगा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हमारा स्वाभिमान युवा सेवा समिति की ओर से सोमवार को खेल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 9 वीं से 12 वीं क्लास के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में रिजवाना, प्रियंका, प्रीति, खुशी जांगिड़, कोमल, मीनाक्षी ने बाजी मारी। गन्नौर नगरपालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी ने स्पर्धा में विजेता प्रतिभागियों को मुख्यातिथि ईनाम देकर सम्मानित किया और उन्होंने कहा कि खेलो से शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है। इसलिए बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ अपना मनपसंद खेल खेलना चाहिए। खेल खेलने से शरीर स्वस्थ रहता है। अरूण त्यागी ने कहा कि इससे केरियर बनाने में भी अपार संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। अभिभावकों को चाहिए कि बेटियों का हौसला बढ़ाए। इस अवसर पर रीना, प्रियंका, पूनम बूरा, सुल्तान, सुरेंद्र शर्मा, राकेश कश्यप, सत्यवान सब्बरवाल, राजकुमार, वेदपाल, तेजवीर आदि मौजूद रहे।