मुंबई इंडियंस के सहायक बल्लेबाजी कोच नियुक्त हुए अरुणकुमार जगदीश
मुंबई, 28 दिसंबर। इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने अरुणकुमार जगदीश को अपना सहायक बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है।
दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज और 100 से अधिक प्रथम श्रेणी खेलों के अनुभवी, अरुणकुमार जगदीश ने 1993 से 2008 तक 16 लंबे वर्षों तक भारतीय घरेलू सर्किट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया है। संन्यास के बाद वह कर्नाटक पक्ष के बल्लेबाजी कोच थे। उनकी कोचिंग में कर्नाटक ने 2013-14 और 2014-15 में रणजी ट्रॉफी, ईरानी कप और विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब जीता।
उनके कोचिंग रिज्यूमे में आईपीएल में कोचिंग, 2019-20 सीज़न के लिए पुडुचेरी के हेड कोच और 2020 से यूनाइटेड स्टेट्स नेशनल क्रिकेट टीम के हेड कोच के रूप में कार्य भी शामिल है।
बता दें कि आईपीएल 2023 के लिए 23 दिसंबर को हुए खिलाड़ियों की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपए की कीमत पर स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को साइन किया है। 23 वर्षीय ग्रीन क्रिकेट जगत में सबसे अधिक चर्चा वाले युवाओं में से एक रहे हैं।