जीवीएम की हिमानी एमए अंग्रेजी के प्रथम सैमेस्टर की व गरिमा बनी द्वितीय सैमेस्टर की विश्वविद्यालय टॉपर
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने घोषित किए एमए अंग्रेजी के प्रथम व द्वितीय सैमेस्टर के परीक्षा परिणाम
हिमानी ने 75.60 प्रतिशत व गरिमा ने 77.50 प्रतिशत अंकों के साथ दर्ज की उपलब्धियां
सोनीपत, 02 अगस्त। जीवीएम गल्र्स कालेज की हिमानी व गरिमा ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक द्वारा घोषित एमए अंग्रेजी के प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में विश्वविद्यालय की टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। प्रथम सेमेस्टर में हिमानी 75.60 प्रतिशत व गरिमा ने 77.50 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय सैमेस्टर में प्रथम स्थान हासिल किया। संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी व प्राचार्या डा. रेनू भाटिया ने उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
जीवीएम की एमए अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष सुनीता भारद्वाज ने बताया कि एमडीयू रोहतक द्वारा घोषित एमए अंग्रेजी के प्रथम व द्वितीय सैमेस्टर के परीक्षा परिणामों में जीवीएम की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों सैमेस्टरों में टॉपर्स का खिताब जीवीएम की छात्राओं ने अपने नाम किया है।
एमए अंग्रेजी के प्रथम सैमेस्टर के अंतर्गत विश्वविद्यालय की टॉप-50 सूची में जीवीएम की नौ छात्राओं ने नाम दर्ज करवाये हैं, जिनमें हिमानी ने 500 में से 378 (75.60 प्रतिशत) अंकों के साथ विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान पर रही।
एमए अंग्रेजी के द्वितीय सैमेस्टर में जीवीएम की आठ छात्राओं ने विश्वविद्यालय की टॉप-50 सूची में अपने नाम दर्ज करवाने में सफलता प्राप्त की है। इनमें गरिमा ने 600 में से 465 (77.50 प्रतिशत) अंक लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इस मौके पर स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष सुनीता भारद्वाज सहित अन्य प्राध्यापिकाओं नेहा कथूरिया, आकांक्षा व हर्षदीप ने भी टॉप-50 सूची में नाम दर्ज करवाने वाली छात्राओं को बधाई दी।