बिहार

 स्कूलों में देश विरोधी एजेंडा के खिलाफ मुख्यमंत्री का पुतला दहन

अररिया 20अक्टूबर। सीमावर्ती पूर्णिया प्रमंडल के जिलों के स्कूलों में देश विरोधी एजेंडा चलाने के विरुद्ध में भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष सुराना एवं युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार की उपस्थिति में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष दीपक मंडल के अगुवाई में अररिया के चांदनी चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और शिक्षा मंत्री अब मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकत्ताओं के गहमा गहमी के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष सुराना ने शिक्षा विभाग द्वारा सातवीं कक्षा के प्रश्नपत्र में कश्मीर को अलग देश बताने को नीतीश सरकार में पीएफआई के इशारे पर कार्य करने वाला देश विरोधी कृत्य बताया और राष्ट्विरोधी मानसिकता से कार्य करने वाले शिक्षा पदाधिकारियों व कर्मियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि अररिया सहित सीमावर्ती जिलों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी अब लगातार दूसरी बार प्रश्नपत्र में छेड़छाड़ कर स्कूलों में जेहादी एजेंडा थोपने से नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार का भारत विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker