हरियाणा

सोनीपत 4 जून 2022, सारथी जन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट रज़ि, सोनीपत एवं छोटू राम आर्य महाविद्यालय सोनीपत के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के सभागार में केवल एक पृथ्वी के नारे के साथ विश्व पर्यावरण दिवस – 2022 की थीम ” प्रकृति के साथ सद्भावना में रहना” विषय पर सेमिनार एवं “पर्यावरण मित्र सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ राजेंद्रकुमार अनायत वाईस चांसलर दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मुरथल मुख्यअतिथि एवं विशिष्ट अतिथि राजेश वत्स, जिला वन अधिकारी सोनीपत, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी नवीन गुलिया, हरियाणा विज्ञान मंच के राज्य सचिव कृष्ण वत्स तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता छोटू राम आर्य महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ नरेंद्र सिंह ने की। इस अवसर पर मुख्यातिथि डॉ राजेन्द्र कुमार अनायत ने कहा कि हमारी धरती, जनजीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण का सुरक्षित रहना बहुत जरूरी है। विश्व के देश आधुनिकता की ओर बढ़ रहे हैं लेकिन इस राह में दिनों दिन दुनियाभर में ऐसी चीजों का इस्तेमाल बढ़ गया है और इस तरह से लोग जीवन जी रहे हैं, जिससे पर्यावरण खतरे में हैं। इंसान और पर्यावरण के बीच गहरा संबंध है। प्रकृति के बिना जीवन संभव नहीं। ऐसे में प्रकृति के साथ इंसानों को तालमेल बिठाना होगा। अनायत ने कहा कि हमारा जीवन पर्यावरण पर आधारित है यदि पर्यावरण का संतुलन बिगड़ा तो एक दिन हमारा भी अस्तित्व खत्म हो जाएगा। बिना पर्यावरण संतुलन के ठीक के सांस भी लिया जाना संभव नहीं है इसलिए हमें सदर पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। पर्यावरण में कई तरह के प्रदूषण पाए जाते हैं जो हमारेस्वास्थ्यके लिए गंभीर समस्या उत्पन्न करते हैं। स्वच्छ पर्यावरण में ही दुनिया के समस्त जीवधारियों का स्वस्थ रहना संभव है। इस अवसर पर सारथी ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन सतपाल सिंह अहलावत ने कहा सुखी स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है।मानव और पर्यावरण दोनों एक दूसरे पर निर्भर है पर्यावरण को सुरक्षित रखना बेहद आवश्यक है और यह हमारी जिम्मेदारी भी है जिससे कि हमारी आने वाली पीढ़ी एक संतुलित जीवन जी सके इसके लिए हम सब को प्रकर्ति के साथ सद्भावना से रहना होगा। जिला वन अधिकारी राजेश वत्स ने अपने संबोधन में कहा हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए क्योंकि पौधे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, वायु को स्वच्छ रखते हैं और वातावरण को अनुकूलित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस अवसर कृष्ण वत्स ने छात्रों को पर्यावरण संगरक्षण की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

डॉ नरेंद्र सिंह और सुभाष वशिष्ठ ने सभी को पर्यावरण बचाने की शपथ दिलवाई।

कार्यक्रम में सारथी ट्रस्ट की और से सभी अतिथियों को पर्यावरण को शुद्ध रखने वाले इंडोर प्लांट्स भेंट किये गये। पर्यावरण दिवस को लेकर आयोजित की गई चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक सुभाष वशिष्ठ, मुख्य सलाहकार डॉ सुमन मंजरी, संरक्षक किरण बाला, अभिलाषा गौतम, कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट अनिल कुमार जैन, साधना त्यागी, उषा दहिया, विक्रम तुषीर, कोमल तोमर, डॉ सीमा, आदि मौजूद रहे।

पर्यावरण मित्र सम्मान से सम्मानित होने वाले व्यक्तियों की सूची:-

1. श्री पवन कुमार ओहल्याण

ए. एस. आई, हरियाणा पुलिस सोनीपत

2.श्री संजय गुप्ता , सह प्रवर्तक, अलायंस फाॅर रिवर्स इन इंडिया (ए एफ आर) ; डायरेक्टर, सेंटर फॉर वाटर , रिषिहूड यूनिवर्सिटी , सोनीपत

3. डॉ अनिता सिंह

अध्यक्ष, इनरव्हील क्लब, सोनीपत

4. डॉ नरेन्द्र सिंह

प्रिंसिपल, सी आर ए कॉलेज, सोनीपत

5. डॉ सीमांत

एसोसिएट प्रोफेसर

अंग्रेजी विभाग

कन्या महाविद्यालय खरखौदा (सोनीपत)

6. श्री नरेंद्र हुड्डा अध्यक्ष जनहित अभियान फाउंडेशन, सोनीपत

7. श्री जितेंद्र कुमार 

प्राध्यापक, राजकीय व. मा. विद्यालय भिगान, सोनीपत

सतपाल सिंह अहलावत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker