हरियाणा

सोनीपत, 3 जुलाई। मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव जैन ने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से आह्वान किया है कि वह भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले।

     राजीव जैन राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरण अभियान के तहत वार्ड 19 में गढ़ी ब्राहमणन, वार्ड 5 में देवडू रोड़ तथा वार्ड 20 में शंभू दयाल विद्यालय के प्रांगण में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश पर 60 वर्षों तक राज करने वाले कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय ध्वज अपने घरों व संस्थानों पर फहराने का अधिकार भी नागरिकों से छीनने का काम किया था ताकि देशवासी राष्ट्र भक्त बनकर उनके गलत कार्यों का विरोध करने के लिए सड़कों पर न उतर आये।

       राजीव जैन ने कहा कि हरियाणा के पुत्र पूर्व सांसद नवीन जिंदल बधाई के पात्र हैं जिन्होंने तिरंगा फहराने का अधिकार कोर्ट के माध्यम से आम आदमी को दिलाने का काम किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि हर घर तिरंगा को जन अभियान बनाने के लिए घर-घर जाकर नागरिकों को प्रेरित करें और 15 अगस्त के दिन आसमान से भारत तिरंगा मय नजर आये।

      बैठक में पार्षद मुकेश सैनी, मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा, महामंत्री राजकुमार, नीरज सोनी, पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, किरण बाला, सुरजीत दहिया, कुलदीप सैनी, आजाद, सतपाल कटारिया, संदीप, सुरेंद्र, जिले सिंह चौहान, अशोक, लक्ष्मण, सतबीर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker