हरियाणा

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सरकार स्कूली बच्चों द्वारा गांव मुरथल में निकाली गई तिरंगा यात्रा

-देश भक्ति के नारों से गूंज उठा पूरा मुरथल गांव, लोगों ने तिरंगे को किया शैल्यूट

-13 से 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए बच्चों ने लोगों को किया आह्वïान

सोनीपत, 03 अगस्त। आजादी का अमृत महोत्सव की श्रंखला में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत गांव मुरथल स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मुरथल गांव में तिरंग यात्रा निकाली गई। बच्चों ने अपने हाथों में तिरंगा झण्डा उठाकर पूरे गांव में तिरंगा यात्रा निकाली।

तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों ने हर घर तिरंगा है हमारी शान, हर घर तिरंगा है हमारा अभिमान, मेरे देश में सबको मिलती पहचान, मिलकर गाएं हम सब तिरंगे की तान, हर घर तिरंगा है हमारी शान… के नारे लगाए। देश भक्ति के इन नारों से पूरा मुरथल गांव गूंज उठा। गांव के जिस भी हिस्से से यह तिरंगा यात्रा निकली वही गांव के लोगों ने घरों से बाहर निकलकर भारत माता की जय बोलते हुए तिरंगे झंडे को शैल्यूट किया।

बच्चों ने लोगों का आह्वïान किया कि वे हर घर तिरंगा मुहिम को सफल बनाने के लिए इसमें मिलकर हिस्सा लें और 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा झण्डा फहराकर दूसरे लोगों को भी देशभक्ति का संदेश दें। गांव के लोगों ने भी कहा कि गांव के सभी लोग इस अभियान से जुडक़र अपने घरों पर तिरंगा लहराएंगे और पूरे विश्व को देश की एकता का संदेश देने का कार्य करेंगे। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य सुनील कुमार सहित सभी शिक्षक व बच्चे मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker