रोहतक: बुलडोजर लेकर गिरफ्तारी देने पहुंचे नवीन जयहिंद
जयहिंद बोले, निगम का बोर्ड लगेगा तो 100 बार बोर्ड उखड़ेगा,100 केस के लिए तैयार
रोहतक पहरावर जमीन मामले में नोटिस मिलने के बाद आप पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद बुलडोजर लेकर गिरफ्तारी देने के लिए शिवाजी थाने पहुंचे और इस बारे में पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। इस मामले में पुलिस ने जमीन से निगम का बोर्ड उखाडने को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
पुलिस पूछताछ के दौरान नवीन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ही निगम का बोर्ड उखाडा था। साथ ही नवीन ने कहा कि अगर आगे कभी भी ब्राह्मणों की उस जमीन पर बोर्ड लगेगा तो मैं फिर उखाडूँगा । अगर सरकार या निगम 100 बार बोर्ड लगाते है तो मैं 100 बार ही वह बोर्ड उखाड दूंगा। वह जमीन ब्राह्मणों की है। उस जमीन पर स्कूल, कॉलेज व हॉस्पिटल बनाये जाएंगे जिसमे सभी 36 बिरादरीयों के बच्चे पढेंगे व सबका इलाज होगा। नवीन जयहिन्द ने पत्रकारो बताया कि उन्हें पुलिस के द्वारा धारा 447,506,427,504 के तहत थाने में बुलावे के लिए नोटिस भेजा था। जयहिंद ने कहा यह सरकार ब्राह्मणों को कमजोर न समझे, हरियाणा सरकार व प्रशासन हमे रोकने के लिए कितना ही जोर क्यों न लगा ले, कितने ही हथकंडे अपना ले, लेकिन हम परशुराम जयंती 22 मई को उसी जमीन पर मनाएंगे।