हरियाणा

पानीपत के काला आम्ब में महान योद्धा विश्वास राव पेशवा और सदाशिव राव भाऊ की जयंती 7 अगस्त को उमडेगा जनसैलाब-राम रतन शर्मा

महान हिन्दु ब्राह्मण योद्धा विश्वासराव पेशवा और सदाशिव राव भाऊ की जयंती को लेकर निमंत्रण देते जिला प्रधान रामरत्न शर्मा व अन्य।

जयंती को लेकर विभिन्न गांवों का दौरा कर दिया निमंत्रण,ग्रामीणों ने आश्वासन दिया-महान योद्वाओ की जयंति पर 36 बिरादरी से उमडेगा जनसैलाब

बापौली,28 जुलाई : पानीपत की तीसरी लड़ाई के महान हिन्दु ब्राह्मण योद्धा विश्वासराव पेशवा और सदाशिव राव भाऊ की जयंती पहली बार ऐतिहासिक युद्ध स्थल काला आम्ब में 7 अगस्त 2022 की ब्राहमण समाज द्वारा मनाई जाएगी। उक्त जानकारी समस्त ब्राहमण समाज के जिला अध्यक्ष रामरत्न शर्मा ने छाजपुर खुर्द, छाजपुर कलां, कुराड, धनसौली, जलालपुर प्रथम, नंगला, राणा माजरा, गढी बेसिक, तामशाबाद, रिसपुर, नन्हेडा, अधमी, जलमाना, बापौली आदि गांवों में ग्रामीणो को जयंति का न्यौता देते हुए कही। रामरत्न ने कहा कि पानीपत की तीसरी लड़ाई 14. जनवरी 1761 को अहमदशाह अब्दाली और मराठों के बीच हुई थी। इस लड़ाई में विश्वास राव पेशवा और सदाशिव राव भाऊ वीरगति को प्राप्त हुए थें। हालांकि इस युद्ध को हुए 261 वर्ष बीत चुके है लेकिन आज तक किसी ने भी इन महान हिन्दू योद्धाओं की जयंती नहीं मनाई। पानीपत के सदाशिवराव भाऊ वीरगति को प्राप्त ब्राह्मण समाज द्वारा सभी 36 बिरादरियों के सहयोग से पहली बार इन दोनो महान योद्वाओ क जंयति उसी काला आम्ब पर मनाई जाएगी। जहां पर वों दूसरे हजारो मराठा सैनिकों के साथ वीरगति को प्राप्त हुए थे। रामरत्न शर्मा ने कहा कि हिन्दू ब्राह्मण योद्धा विश्वास राव पेशवा और सदाशिव राव भाऊ को जयंती आज तक किसी ने नहीं मनाई, लेकिन ब्राह्मण समाज अब पहली बार इन दोनो महान योद्धाओं की जयंती मनाएगा। उन्होंने कहा कि इन महान हिन्दू योद्धाओं ने उस वक्त हिन्दुस्तान के करीब 76 फीसदी एरिया में भगवा फहराया था। देश कभी भी इन दोनो महान योद्धाओं के देश के प्रति योगदान को भूला नहीं सकता। इस मौके पर हल्का प्रधान राधेश्याम, समाजसेवी नारायण दत्त शर्मा छाजपुर खुर्द, डा.प्रदीप कुराड, प.मुकेश त्यागी सनौली खुर्द, जयदेव शर्मा, डा.त्रिलोक शर्मा जौरासी, प्रमोद शर्मा, पूर्व चैयरमेन डा.धर्मबीर शर्मा, एनडी शर्मा, प्रधान राजेश शर्मा छाजपुर, अधिवक्ता सुनील शर्मा मिर्जापुर आदि अनेक मौजूद थें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker