हरियाणा

कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत, बूथ स्तर पर करें पार्टी को मजबूत: ओमप्रकाश धनखड़

प्रदेश अध्यक्ष ने किया शक्ति केन्द्र प्रमुखों को संबोधित

जिला अध्यक्ष ने किया प्रदेश अध्यक्ष का हिसार पहुंचने पर स्वागत

हिसार, 05 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है वे संगठन की मजबूती के लिए पार्टी की बूथ स्तर पर मजबूती सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए संगठन की मजबूती बहुत जरूरी है और कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत होते हैं। वे शुक्रवार को गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में आयोजित पार्टी के जिला स्तरीय शक्ति केन्द्र प्रमुखों की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री एवं विधायक मोहनलाल बड़ौली ने शक्ति केन्द्र प्रमुख के कार्यों व बूथ संरचना के बारे विचार रखे जबकि कैबिनेट मंत्री डा. कमल गुप्ता ने केन्द्र व प्रदेश सरकार के आठ साल के कार्यकाल में जनता में आए बदलाव बारे जानकारी दी। पूर्व मंत्री एवं जिला प्रभारी मनीष ग्रोवर ने हर घर तिरंगा बारे व डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने पंचायती राज चुनाव बारे बात रखी। जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र, वीरचक्र ने हिसार पहुंचने पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेताओं का स्वागत किया और कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में जिला के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लगातार पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र, प्रदेश मंत्री सरोज सिहाग, हांसी विधायक विनोद भ्याणा, अनुशासन समिति के प्रदेश सदस्य श्रीनिवास, पूर्व विधायक वेद नारंग ने की।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हर कार्यकर्ता के साथ संवाद जरूरी है। संवाद को ही जीत का मंत्र बताते हुए उन्होंने कहा कि संवाद से न केवल संगठन मजबूत रहता है बल्कि चुनाव जीतना भी आसान हो जाता है। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि भाजपा के शक्ति केन्द्र प्रदेश में मजबूत स्थिति में हैं। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान, जिला पंचायत चुनाव व जिला परिषद चुनाव बारे भी शक्ति केन्द्र प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि वे अभी से तैयारियों में जुट जाएं। ओमप्रकाश धनखड़ ने कार्यशाला में शक्ति केन्द्र की अवधारणा, बूथ संरचना, विभाजन विभीषिका, कोरोना टीकाकरण व हर घर तिरंगा पर विस्तार से अपने विचार रखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker