कोरथा गांव में विहिप ने किया मृतकों की आत्मा के लिए शान्ति हवन
कानपुर, 14 अक्टूबर। साढ़ थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए सड़क दुर्घटना में कोरथा गांव के 26 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता कोरथा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों के साथ शांति हवन किया। इसके साथ ही तेरहवीं का भी कार्यक्रम विहिप द्वारा आयोजित किया गया।
साढ़ थाना क्षेत्र में विगत 30 सितम्बर को हुई हृदय विदारक मार्ग दुर्घटना में कोरथा गांव के 26 बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चे काल कलवित हो गए थे। उन पीड़ित परिवारों के साथ शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद कानपुर प्रान्त अध्यक्ष राजीव महाना, प्रान्त संगठन मंत्री मधुराम, विभाग संगठन मंत्री चंद्रिका समेत स्थानीय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मृतकों की आत्मा की शान्ति हेतु हवन एवं शांतिपाठ कर तेरहवीं का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। पीड़ित परिवारों समेत ग्रामीणों ने सजल नेत्रों से पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रांत अध्यक्ष ने कहा कि विहिप पीड़ित परिवार के साथ पूरी तरह से खड़ा है। हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार आज विहिप ने पीड़ित परिवार के साथ मृतकों की आत्मा की शांति के लिए हवन किया गया है। इस दौरान जिला प्रचारक शिवम, राघवेन्द्र, बजरंग दल संयोजक शुभम अग्निहोत्री, पीयूष, जिलाध्यक्ष मनीष सचान, जिला मंत्री राजा अग्निहोत्री, विनीत शुक्ल, राजेश, डॉ अनन्त, लल्लू, मातृशक्ति संयोजिका वर्षा, दुर्गावाहिनी सह संयोजिका कोमल, सौम्य, ग्राम प्रधान अखिलेश, विवेक समेत बड़ी संख्या में ग्रामजनों के साथ कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहें।