हरियाणा
सरकार हर मोर्चे पर फेल : आशा हुड्डा
फरीदाबाद
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष उदयभान पुराने, अनुभवी और जमीन से जुड़े नेता हैं और उनके नेतृत्व में पूरे प्रदेश में मजबूत संगठन तैयार किया जाएगा। वह शुक्रवार को पूर्व पार्षद जगन डागर के सेक्टर-7 स्थित निवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है।
आशा हुड्डा ने कहा कि लोग मौजूदा सरकार से लोग परेशान हैं। प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी।लोगों को जागरूक करने के लिए भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम हरियाणा के प्रत्येक जिले में आयोजित किया जा रहा है।