घर से जरूरी कागजात लेकर संदिग्ध अवस्था में लापता हुई सगी बहने
सोनीपत
कुंडली थाना क्षेत्र के गांव अटेरना से संदिग्ध हालत में सगी बहनों के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने अज्ञात पर अपहरण कर बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों बहनें जरूरी कागजात साथ लेकर गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
गांव अटेरना निवासी शिशपाल ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी बीए पास है। उसकी छोटी बेटी ने 12वीं कक्षा पास की है। गत 5 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से संदिग्ध हालत में लापता हो गई। सामान की जांच की तो दोनों के कागजात गायब मिले। अपने स्तर पर रिश्तेदारी व आसपास उन्हें तालश किया, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया। उनकी बेटियों को किसी ने अज्ञात जगह पर बंधक बनाकर रखा हुआ है। मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों बहनों की तलाश की जा रही है। जल्द से जल्द दोनों का पता लगाकर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।