अंतर्राष्ट्रीय

 पाकिस्तानी पत्रकार की केन्या में गोली मार कर हत्या

नैरोबी, 24 अक्टूबर। पाकिस्तान के पत्रकार अरशद शरीफ की केन्या में गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। केन्या पुलिस का दावा है कि उन्हें ‘गलत पहचान’ के चलते गोली मारी गई है। शरीफ की पत्नी जावेरिया सिद्दीकी ने ट्वीट करके कहा कि उन्होंने अपने दोस्त, पति और अपने पसंदीदा पत्रकार (अरशद शरीफ) को खो दिया है।

नैरोबी-रगदी राजमार्ग पर रविवार रात पाकिस्तानी पत्रकार अरशद शरीफ की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। शरीफ की पत्नी जावेरिया सिद्दीकी ने सोमवार सुबह ट्वीट किया कि उन्होंने अपने दोस्त, पति और अपने पसंदीदा पत्रकार (अरशद शरीफ) को खो दिया है। ट्वीट में ही उन्होंने बताया कि अरशद को केन्या में गोली मार दी गयी थी।

पाकिस्तानी अखबारों में भी यह मामला प्रकाशित हुआ है, किन्तु पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता असीम इफ्तिखार ने कहा कि केन्या में पाकिस्तान का उच्चायोग अधिकारियों से मामले की जानकारी जुटा रहा है। कुछ पाकिस्तानी मीडिया समूहों ने शुरू में शरीफ को गोली मारने की बात कही, फिर दुर्घटना में मृत्यु का दावा किया जाने लगा। बाद में शरीफ की पत्नी ने खुलकर अपने पति की गोली मारकर हत्या की बात की। इस बीच केन्या की मीडिया ने स्थानीय पुलिस के हवाले से कहा कि शरीफ को “गलत पहचान” के चलते गोली मारी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker