राष्ट्रीय

मुरूमातु में सौ प्रतिशत अन्याय हुआ, सभी आरोपितों की तीन दिन में गिरफ्तारी हो: अरुण हलधर

मेदिनीनगर, 03 अगस्त। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष अरुण हलधर ने शनिवार को पांडू प्रखंड अंतर्गत मुरूमातु गांव का भ्रमण किया। सर्किट हाउस पहुंचने पर उन्होंने बताया कि वहां पर एक सौ प्रतिशत अन्याय हुआ है। साथ ही कहा कि मुरूमातु घटना में जितने लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है उसमें सभी की तीन दिनों के अंदर गिरफ्तारी की जाए।

उन्होंने कहा कि प्रशासन के रहते हुए इस तरह की घटना घटित हुई है। लोकल प्रशासन की भूमिका को लेकर कमीशन की बैठक होगी। साथ ही कहा कि जिस समय जुल्म किया जा रहा था उस समय पुलिस क्या कर रही थी? कई मुद्दे हैं जिनपर अध्ययन किया जाएगा। जो भी आरोपित पाए जाएंगे उनपर कार्रवाई हर हाल में की जाएगी। हलधर ने बताया कि जिला प्रशासन से इस मुद्दे पर बात हुई है कि जिन्हें जस जगह से हटाया गया है सर्वप्रथम उन सभी को उसी जगह पर बसाया जाए।

उन्होंने कहा कि एक महीने के भीतर यह कार्य पूर्ण होने का समय दिया गया है। यह भी कहा गया है कि वैसे प्रभावितों जिनके पास राशन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक खाता नहीं है उसकी सूची कमीशन को तत्काल उपलब्घ कराया जाए। हलधर ने कहा कि प्रशासन यदि समय रहते यह सभी कार्य पूर्ण करा लेती तो इतनी बड़ी घटना घटित नहीं होती। प्रशासन को अपनी निष्पक्षता साबित करनी पड़ेगी। पूरी कागजातों को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग अपने पास मंगवायेगी। समयबद्ध तरीक़े के निष्पादन किया जाएगा।

मुरूमातु भ्रमण के दौरान निदेशक संजय कुमार सिंह और अनुसंधान पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker