हरियाणा

राष्ट्रहित मंच द्वारा पंडित श्रीराम शर्मा जी जयंती मनाई गई

सोनीपत राष्ट्र हित मंच द्वारा आज पंडित श्री राम शर्मा जी का जयंती समारोह मनाया गया। जिसकी अद्यक्षता पंडित धर्मबीर गौड़  ने की। 

पंडित परशुराम गौड़ जी ने पंडित श्री राम शर्मा जी द्वारा लोक कल्याण के किये गये सामाजिक कार्यो के बारे मे अवगत करवाया और बताया की भारत देश की आजादी मे पंडित श्री राम शर्मा जी का अतुलनीय योगदान रहा है। 

पंडित श्री राम शर्मा जी सवतंत्रता संग्राम मे भाग लेने के कारण करीब 10 वर्षो तक देश की विभिन्न जेलो मे बंद रहे। असहयोग आंदोलन के दौरान 1922 मे झज्जर के टाउन हाल मे ध्वज फहराने व लोक मान्य गंगाधर तिलक का चित्र लगाने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

पंडित श्री राम शर्मा 1937 से 1962 तक संयुक्त पंजाब की विधानसभा के सदस्य भी रहे।

 1966- 67 मे उन्हें देहली पुलिस कमीशन का सदस्य बनाया गया। 1977 से 1979 तक हरियाणा स्टेट विजीलैंस कमेटी का चेयरमैन बनाये गए। पंडित श्री राम शर्मा एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उनके किये गए बलिदान को भारत देश हमेशा याद रखेगा। राष्ट्र हित मंच की सभा मे उपस्थित  जगदीश चहल, श्याम फूल शर्मा, रविंद्र कौशिक, मदन सोनीपत, संदीप लाठवाल, पारस देव शर्मा ,मोन पहलवान, रविन्द्र सैनी ने उन्हें नमन कर उनको याद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker