नई दिल्ली
बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी इलाके में बीती रात एक युवक की कूलर से करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की पहचान इरशाद (22) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ बी ब्लॉक शाहबाद डेयरी इलाके में रहता था। वह प्राईवेट नौकरी करता था। बीती रात करीब साढ़े 11 बजे शाहबाद डेयरी पुलिस को इरशाद को करंट लगने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। जिसको तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। बताया गया कि बीती रात को इरशाद कहीं से अकेला घर की तरफ जा रहा था।
पड़ोसी ने घर के बाहर कूलर चला रखा था। जब इरशाद ने उसपर हाथ रखा,अचानक कूलर में करंट आ गया। इरशाद कूलर से काफी देर तक चिपका रहा था। लोगों ने देखकर कूलर को बंद करवाया। इस बीच इरशाद के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए थे।