हरियाणा

पूर्वजों को सम्मान देना है हिंदु संस्कृति की पहचान: कपूर सिंह राठी

सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़। इनेलो नेता प्रधान शेर सिंह वर्मा ने अपने पिता की स्मृति में करोड़ रामलीला सभा के सभागार में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस श्रद्धांजलि सभा में पैक्स के डायरेक्टर कपूर सिंह राठी पहुंचे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कपूर सिंह राठी ने कहा कि पूर्वजों का सम्मान करना हिंदु संस्कृति की पहचान है। हमारे पूर्वज हमारे लिए हमेशा पूजनीय है। हमें अपने पूर्वजों के दिखाए मार्ग पर चलकर उनके सपनों को साकार करने का प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर दिवंगत स्व. भगवान दास के पौत्र युवराज वर्मा अपने स्व. दादा को याद कर भावुक नजर आए। इस मौके पर भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें अनेक लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस मौके पर पंडित खेमचंद भारद्वाज, निवर्तमान नगर पार्षद शशि कुमार, हरीश बजाज, रेवती नंदन काठपालिया, प्रधान हरिओम वाल्मीकि, सुरेश अरोड़ा, उमेश सहगल, जगदीश ऐलावाधी, बलदेव राज अरोड़ा, रामनिवास सैनी, भारत नागपाल, विपिन टाक, डॉ. रीछपाल कश्यप, गगन वर्मा, नरेश मल्होत्रा सहित अनेक लोगों ने दिवंगत आत्मा  को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें अपने भावपुष्प अर्पित किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker