राष्ट्रीय

झारखंड की शान महेन्द्र सिंह धोनी ने दिया 17 करोड़ का एडवांस टैक्स

रांची, 9 नवंबर। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और झारखंड के रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर टॉप करदाता बन गए हैं। वे हमेशा एक अच्छे करदाता की भी भूमिका निभाते रहे हैं। इस बार भी धोनी ने पहले ही 17 करोड़ का एडवांस टैक्स चुकता कर देश-दुनिया में चर्चा का विषय बन गये हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भी क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी कारोबार की दुनिया में कामयाबी की नई सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। वे एक बार फिर झारखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बन गए हैं। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष में 17 करोड़ का एडवांस टैक्स जमा किया है। पिछले साल धोनी ने किया था 13 करोड़ रुपये का एडवांस टैक्स जमा किया था। पिछले साल की तुलना में इस बार चार करोड़ ज्यादा एडवांस टैक्स जमा किया है। इस वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि धोनी की आय में पिछली साल की तुलना में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

महेंद्री सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने से पहले झारखंड के लिए भी क्रिकेट खेला था। वे 2015 और 2017 में वापस टीम में आए और विजय हजारे ट्रॉफी में टीम की कप्तानी भी की थी। धोनी ने झारखंड टीम के मेंटॉर के रूप में भी काम किया है। धोनी क्रिकेटर के साथ अच्छे बिजनेसमैन और इन्वेस्टर भी हैं। धोनी ऑर्गेनिक खेती भी करते हैं। रांची में अपने खेत की उपज वे दुबई तक एक्सपोर्ट करते हैं।

धोनी अब भी कई कंपनियों के ब्रांड एम्बेसडर हैं। उन्होंने खाता बुक एप के स्पॉन्सर होने के साथ इसमें निवेश भी किया है। इससे पहले भी धोनी 2017-18 में झारखंड में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 12.17 करोड़ रुपये टैक्स दिया था। इससे पहले धोनी ने 2016-17 में 10.93 करोड़ रुपये टैक्स दिया था।

उल्लेखनीय है कि उन्होंने वर्ष 2021-22 के लिए आयकर विभाग को बतौर 38 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाया था यानी इस वर्ष उनकी कुल आय 130 करोड़ के आसपास रही। इसके पहले यानी वर्ष 2020-21 में उन्होंने 30 करोड़ के आसपास टैक्स चुकाया था। थोड़ा और पीछे जाएं तो वर्ष 2019-20 और 2018-19 में 28 करोड़ की राशि आयकर के तौर पर चुकायी थी।

इनकम टैक्स के आंकड़ों के मुताबिक, 2017-18 में उन्होंने 12.17 करोड़ और 2016-17 में 10.93 करोड़ का टैक्स अदा किया था। आयकर विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, धोनी ने जबसे इंटरनेशनल क्रिकेट के करियर की शुरूआत की, तभी से लगातार झारखंड में व्यक्तिगत श्रेणी में सबसे बड़े आयकर दाता हैं। 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से बतौर प्लेयर दूरी बनाने के बावजूद धोनी बिजनेस की पिच पर भी शानदार पारी खेल रहे हैं। हालांकि, क्रिकेटर के तौर पर आईपीएल से उनका नाता बरकरार है।

पूर्व भारतीय कप्तान ने कई कंपनियों में निवेश किया है। स्पोर्ट्स वेयर, होम इंटीरियर की कंपनी होमलेन, पुरानी कारों की खरीद-बिक्री करने वाली कंपनी कार्स 24, स्टार्टअप कंपनी खाताबुक, बाइक रेसिंग कंपनी, स्पोर्ट्स कंपनी रन एडम, क्रिकेट कोचिंग और ऑर्गेनिक फार्मिंग में भी उन्होंने निवेश किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker