अन्य राज्य

कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में हुई बारिश

म्मू। कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में सोमवार को बादल छाए रहने के साथ ही बारिश हुई है। जम्मू में भी बीती रात बादल छाए रहे और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हुई लेकिन सोमवार सुबह होते ही मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। दोपहर होते होते भीषण गर्मी ने लोगों को तंग करना शुरू कर दिया है। हालांकि इस दौरान आंशिक बादल भी नजर आ रहे हैं।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में रविवार रात से सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक हल्की बारिश हुई है जबकि यहां का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गुलमर्ग में 1.2 मिमी बारिश हुई और यहां का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कुपवाड़ा शहर में 1.2 मिमी बारिश हुई और तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस कोकरनाग में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस, प्रसिद्ध रिसॉर्ट पहलगाम में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 14.2 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार कश्मीर घाटी में दिन चढ़ने के साथ मौसम में धीरे-धीरे सुधार होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर कश्मीर संभाग के कुछ स्थानों पर 28 अप्रैल की शाम के दौरान गरज के साथ हल्की बारिश के अलावा अप्रैल के अंत तक किसी भी बड़ी बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker