झारखण्ड

पंचायत चुनाव : पहले चरण में महिलाओं का दबदबा

गिरिडीह

पंचायत चुनाव को लेकर पहले चरण का नामांकन गिरिडीह जिले में समाप्त हो गया। इसके साथ ही दूसरे चरण में होने वाले चुनावों की नामांकन प्रकिया शुरू हो गयी। इस बीच ग्राम सभाओं में सभी पदों के लिए महिलाए आगे आ रही है।

पहले चरण में तीन प्ररवंडों में मुखिया से लेकर जिप सदस्यों के लिए नामांकन करने वाले में सबसे अधिक भागीदारी महिलाओं की रही हैं। जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में पहले चरण के नामांकन में गिरिडीह सदर प्रखंड, गांडेय और जमुआ से जिप सदस्यों में नामांकन करने वालों में 58 महिलाएं और महज 32 पुरुषों ने नामांकन किया। इसी तरह तीनों प्रखंड में वार्ड सदस्यों के पद के लिए कूल 1588 नामांकन हुए। जिसमें सबसे अधिक महिलाओं की भागीदारी रही।

आंकड़ो के अनुसार गांडेय में 423 महिलाएं और 284 पुरुषों ने नामांकन किया। सदर प्रखंड में 473 महिलाओ ने और 332 पुरुषों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इसी प्रकार जमुआ में 692 महिलाओं ने एवं 443 पुरुषों ने पर्चा दाखिल किया। मुखिया पद के लिए जमुआ में 200 सौ महिलाओं ने एंव 185 पुरुषों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। सदर प्रखंड की बात करे, तो 108 महिलाएं और 75 पुरुषों ने नामांकन का पर्चा भरा। गांडेय से 132 महिलाओं ने और महज 89 पुरुषों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया, जिस उत्साह से महिलाए कि गांव की सरकार में अपनी सक्रिय भागिदारी निभाने के लिए आगे आरही है स्पष्ट है कि गांवों के विकास भी अपेक्षित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker