कार्यालय महानिदेशक निबंधन प्रयागराज को शिफ्ट न करने का ज्ञापन सौंपा
प्रयागराज, 12 नवम्बर। शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह शनिवार को कार्यालय महानिरीक्षक निबंधन मुख्यालय प्रयागराज के कर्मचारीगण रविंद्र कुमार के नेतृत्व में कार्यालय महानिदेशक निबंधन उत्तर प्रदेश प्रयागराज को लखनऊ शिफ्ट न करने का ज्ञापन सौंपा।
रविन्द्र कुमार ने बताया कि प्रयागराज में कार्यालय महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश स्टांप अनुभाग, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश प्रयागराज के प्रथम तल पर 1885 से संचालित है। उक्त भवन पूर्णतः निःशुल्क है। किसी भी प्रकार का कोई कर नहीं लगता है। लखनऊ में स्थित जो स्थान महाप्रबंधक, यू.पी.आर.एन.एस.एस. मुख्यालय हेतु लिया गया है वह किराए पर है, जिससे सरकार पर अनावश्यक रूप से आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
बताया गया कि अति महत्वपूर्ण अभिलेख भी यहां अनुरक्षित है। मुख्यालय शिफ्ट होने से महत्वपूर्ण अभिलेख इधर उधर होंगे। साथ ही अभिलेख के महत्वपूर्ण पत्रावली में छेड़छाड़ हो सकती है, जबकि शासनादेश के तहत महानिरीक्षक निबंधन को सप्ताह में 3 दिन प्रयागराज और 2 दिन शिविर कार्यालय लखनऊ में बैठने का आदेश 8 मार्च 2004 को किया गया था। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि 29 जनवरी 2003 में मुख्यालय प्रयागराज को प्रयागराज में ही बनाए रखे जाने का निर्णय शासन ने किया था।
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री से महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश प्रयागराज कार्यालय को लखनऊ न करने की बात करूंगा। जो बिंदु आप लोगों ने बताया है उन समस्त कथन को मुख्यमंत्री के समक्ष रखूंगा। पूरा प्रयास है कि प्रयागराज में ही मुख्यालय बना रहेगा।