हरियाणा

समाजसेवी रमेश राठी को मातृ शोक

*- पूर्व पार्षद धन्नो देवी हुई पंचतत्व में विलीन

सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़। गोसेवक एवं समाजसेवी रमेश राठी की माता व पूर्व नप चेयरमैन कर्मबीर राठी की भाभी धन्नो देवी धर्मपत्नी प्रेम सिंह का सोमवार को देहांत हो गया। उनकी आयु 73 वर्ष थी। शहर के रामबाग में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वह पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रही थी। धन्नो देवी  2004 से 2009 तक तत्कालीन नप चेयरमैन कर्मबीर राठी के बोर्ड में पार्षद भी रही। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई है। पूर्व विधायक नरेश कौशिक ,पूर्व चेयरमैन रवि खत्री, पूर्व चेयरमैन जिला परिषद नरेंद्र देशवाल, मंडल अध्यक्ष कृष्ण चन्दर,महेश कुमार, पार्षद पालेराम शर्मा, अशोक शर्मा, विशाल गर्ग, कुलदीप राठी, सचिन मलिक, राजेश तंवर, अश्वनी शर्मा, राजेश मकड़ौली,प्रवीण राठी, रमन यादव, पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र राठी,सतपाल राठी, संजीव मलिक,अनिल सिंगल, हरिमोहन धाकरे, सिकन्दर,संदीप राठी, युद्धवीर भारद्वाज, हरिओम प्रधान,जितेश सेठी, पूर्व चेयरमैन सतीश छिकारा, सत्यप्रकाश छिकारा, योगेश धनखड़,  रोशन मलिक, संजीव पसरिजा, संजय दलाल, जेजेपी नेता संजय कबलाना, डॉ मनीष शर्मा, गजानंद गर्ग, पप्पू दलाल,ऋषि सोनू भारद्वाज, सुदामा तायल, सुनील छिल्लर, कृष्ण चावला, सुशील राठी, राजेन्द्र अरोड़ा, चिंटू जैन, के अलावा राजनीतिक पार्टियों,धार्मिक,  सामाजिक , शैक्षणिक , ट्रांसपोर्ट संस्थाओं से जुड़े लोगों व शहरवासियों ने अंतिम संस्कार में पहुंचकर धन्नो देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker