खरखौदा में 2 अवैध फैक्टरियों में सी एम फ्लाइंग की रेड, 12 डोमेस्टिक व 6 कमर्शियल सिलेंडर किए जप्त।
मिली जानकारी के अनुसार इन फैक्टरियों में जीन्स की पैंट की धुलाई व डाई होती हैं।
ये दोनों अवैध फैक्ट्री खरखौदा में सोनू डाइंग व जे बी क्रेशन के नाम से है।
सूचना पर सी एम फ्लाइंग के साथ साथ बिजली विभाग, खादय आपूर्ति विभाग, प्रदूषण विभाग की टीम मौके पर पहुँची, जाँच में पाया कि ये दोनों फैक्टरी अवैध रूप से चल रही थी, किसी भी फैक्टरी के मालिक किसी प्रकार के कागजात व लाइसेंस नही पेश कर सके।
इस दौरान खादय आपूर्ति विभाग खरखौदा की टीम द्वारा 12 डोमेस्टिक व 6 कमर्शियल सिलेंडर जप्त किये।
आपको बता दे कि पिछले कई महीनों ये अवैध फैक्टरियां खरखौदा के अंदर चल रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों फैक्टरियों का केमिकल युक्त पानी खुले में छोड़ा जा रहा हैं। जिससे बीमारी फैलने का खतरा भी बना रहता हैं। फिलहाल कई टीमें मौके पर कर रही हैं जाँच।