हरियाणा

राहुल गांधी के साथ यात्रा में बढ़ते जनसैलाब से घबराई मोदी सरकार:
विधायक राजेंद्र जून

सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के चलते एकजुट होते भारत और देश में
कांग्रेस की बढ़ती लहर से मोदी सरकार पूरी तरह से बौखला व घबरा गई है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश व हरियाणा प्रदेश में सत्ता बदलाव
का आगाज करेगी। यह बात कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह जून ने फिरोजपुर
झिरका में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा में प्रवेश पर
यात्रा का जोरदार स्वागत करते हुए कही। विधायक राजेंद्र सिंह जून
बहादुरगढ़ से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत
करने के लिए मंगलवार 20 दिसंबर को ही फिरोजपुर झिरका में मुंडाका बार्डर
पर पहुंच गए थे। बुधवार 21 दिसंबर को सुबह भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान
से हरियाणा में प्रवेश के दौरान यात्रा के जिला झज्जर के कॉर्डिनेटर एवं
विधायक राजेंद्र सिंह जून की अगुवाई में राहुल गांधी व यात्रा में राहुल
गांधी के साथ चल रहे यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। विधायक ने कहा
कि मुुंडाका बार्डर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश
अध्यक्ष उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, प्रदेश प्रभारी शक्ति
सिंह गोहिल के कुशल मार्गदर्शन में बहादुरगढ़ विधानसभा के कार्यकर्ताओं
ने भारत जोड़ों यात्रा का स्वागत करने के साथ यात्रा में शामिल होकर मोदी
सरकार द्वारा की जा रही नफरत की राजनीति ,बेरोजगारी और मंहगाई के खिलाफ
निकाली जा रही भारत जोड़ों यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी के हाथ
मजबूत किए।
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के कदमों के साथ कदम मिलाकर यात्रा
में चलते हुए विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में
शामिल होते लाखों लोगों की तस्वीरें जिस तरह से सोशल मीडिया के माध्यम से
देश में वायरल हो रही है उससे मोदी सरकार अपनी भविष्य की राजनीति को लेकर
चिंतित है। इसलिए विपक्ष आए दिन भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तरह तरह की
बयानबाजी करके इस यात्रा को प्रभावित करने का अपनी तरफ से पूरा प्रयास कर
रही है लेकिन भारत के लोग अब भाजपा और मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों को
समझ चुकी है और एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी पर अपना विश्वास जमा रही
है जिससे अब देश में कांग्रेस की लहर बनी है और भविष्य में केंद्र तथा
हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। विधायक राजेंद्र
सिंह जून ने कहा कि जैसे-जैसे भारत जोड़ो यात्रा आगे बढ़ रही है इस
यात्रा में लोगों का सैलाब राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल
रहा है जिससे स्पष्ट है कि आगामी चुनाव में देश की जनता लोकतांत्रिक
तरीके से वोट की ताकत से मोदी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने को एकजुट
हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker